मुंगेर, जनवरी 30 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख नूतन कुमारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। बीडीओ तान्या, सीओ उमेश शर्मा, उप प्रमुख संतोष शुक्ला एवं जदयू नेता रितेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख का स्वागत किया। प्रभार लेने के बाद प्रखंड प्रमुख नूतन कुमारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता असरगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में समुचित विकास कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही प्रखंड का सर्वांगीण विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.