बोकारो, मार्च 3 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राहुल कुमार का सोमवार को वार्ड निवासियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। कैवर्त मोहल्ला में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पार्षद को कैवर्त समाज की ओर से सम्मानित किया गया। अवसर पर वार्ड मोहल्लों की विभिन्न और जटील समस्या, पेयजल संकट, नाली निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित पार्षद ने पहली बोर्ड बैठक में वार्ड की विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं की मांग रखने की बात कही। कहा कि पांच साल वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने पर कार्य करेंगे। विकास कार्य को लेकर किसी प्रकार की भेदभाव नही होगा, जरूरत अनुसार सभी मोहल्लों पर कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.