औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। भारत विकास परिषद औरैया का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में शाखा सचिव देवमुनि पोरवाल ने वर्ष 2025-26 के सेवा, संस्कार व पर्यावरण संबंधी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष आनंद बरसइया ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आरएन दुबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष छुनना मिश्रा, सचिव देवमुनि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेश बाजपेई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही पूरी कार्यकारिणी और नए सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.