कानपुर, मई 16 -- कानपुर देहात। एकीकृत बार एसोसियेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शनिवार को सम्पन्न हुए शपथग्रहण समारोह में अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने पद के दायित्वों की शपथ ली। नई कार्यकारणी का शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम कटियार व महामंत्री मनवीर सिंह पाल, मंत्री दीपक पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर विनोद कुमार यादव को बार काउंसिल सदस्य अजय यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला जज रविन्द्र सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारी व संस्था के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिनेश त्यागी अध्यक्ष व संदीप धामा सचिव बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...