चंदौली, मार्च 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया आदित्य पुस्तकालय परिसर में बीते शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चकिया इकाई का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु कुमार, महामंत्री मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष अंकित मद्धेशिया, युवा अध्यक्ष दीपक चौहान, युवा महामंत्री हस्सन खान व युवा कोषाध्यक्ष अमन मद्धेशिया सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष मोहन वर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि व्यापारियों की मजबूती से ही बाजार और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.