मेरठ, मार्च 30 -- सोमवार को चुनाव के बाद सरधना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री संजीव पंवार व अन्य पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को सरधना बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें आरिफ अली अध्यक्ष व संजीव पंवार को महामंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया था। सोमवार को अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित महामंत्री का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। संजीव पंवार ने टीम के साथ सभी अधिवक्ताओं के चैंबर पर जाकर उनका आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पैनल के तहत चुनाव लड़ा गया है। मगर चुनाव के बाद कोई पैनल नहीं, सभी अधिवक्ता एक हैं। कहा कि संगठन द्वारा अधिवक्ताओं के हित में कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस मौके पर प्रशांत त्यागी, नवनीत गौतम, ईनाम अली, विश्वेष कौशिक, अरविं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.