चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पापड़हाता नव जवान कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मासूम रज़ा उर्फ गोल्डन के नेतृत्व में नगर पर्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जीत की हार्दिक मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर नगर परिषद के सभी वार्डों की तरह पापड़हाता क्षेत्र की जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के लोगों का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.