चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव का स्वागत किया। साथ ही सन्नी उरांव व अन्य को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करवाया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त किया कि चक्रधरपुर नगर परिषद की नई टीम नगर क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण और शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.