देवघर, मार्च 14 -- मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद से नवनिर्वाचित अध्यक्षा और 23 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को 11 बजे आयोजित किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्षा व पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र पूर्व में दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, यह शपथ ग्रहण समारोह 14 मार्च को सुबह 11 बजे शहर के किसान भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा अध्यक्षा दरक्शां परवीन समेत सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षद ऋषभ भारद्वाज, शाहिद उर्फ चुन्ने, राशिद खान, रूही परवीन का नाम चल रहा है। अब देखना है कि उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कौन करते हैं। उपाध्यक्ष पद पर जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति भी अप...