मथुरा, अगस्त 13 -- मैथिल ब्राह्मण महासभा जिला मथुरा की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन समारोह अटल्ला चुंगी के समीप एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें मैथिल ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल देने के साथ वक्ताओं ने मैथिल ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और सामाजिक कल्याण के कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बच्चू शर्मा ने समाज को एकजुट करने और समाज हित में काम करने को अपनी प्राथमिक प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रामजीत झा, जिला महामंत्री गंगेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योतिराम शर्मा, विष्णु कुमार मैथिल, लक्ष्मण सिंह एंचरा, देवो मैथिल, कैलाश, जगदीश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...