मैनपुरी, जनवरी 8 -- बरनाहल। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजेश मिश्रा ने की। कार्यक्रम में बीडीओ ने पंचायत सचिवों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता के बीच पहुंचाएं। किसानों की फैमिली आईडी व फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य समय से पूरा कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होना है वहां जल्द कार्य पूरा किया जाए। जिससे छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव एक दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों के बिना ग्राम पंचायत का विकास संभव नहीं है। उन्होंने सचिवों से अपील की वह जनता का कार्य समय से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.