कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर पंचायत कोडरमा के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड के समग्र विकास को लेकर विजन के साथ कार्य करने की बात कह रहे हैं। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि वे केवल मूलभूत समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को नए पार्षदों से काफी उम्मीदें हैं। आम लोगों का मानना है कि अब होल्डिंग टैक्स में राहत, नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, सुचारू स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.