चतरा, मार्च 2 -- चतरा, संवाददाता। नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई सोमवार को झामुमो में शामिल हो गए। रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा सौंपकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के नेतृत्व में बाबू भाई पार्टी में पुनः शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और पार्टी के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में वापसी की है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में वे चतरा नगर के समुचित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सहयोग से चतरा नगर को आदर्श नगर बनाया जाएगा। शहर में पानी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित सभी मूल...