शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- जजी कचहरी परिसर स्थित अपर जिला न्यायालय प्रथम के कक्ष के सामने 18 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे बार के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव ने बताया कि समारोह में अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। पिछले वर्ष की कार्यकारिणी के अध्यक्ष और महासचिव नए अध्यक्ष व महासचिव को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समस्त अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.