भभुआ, जून 19 -- मोहनियां और भभुआ में जगह-जगह स्वागत कर विकास की अपेक्षा की कहा, समस्याओं को सदन में उठाने और विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोजपा (रामविलास) के कोटे से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी के पहली बार गृह जिला कैमूर पहुंचने पर भभुआ, मोहनियां सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समर्थकों और ग्रामीणों ने फूल की मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रति अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त किया। भभुआ के एकता चौक पर अशरफ अंसारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में उनके पिता रमजान अंसारी, लोजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता...