चम्पावत, अगस्त 2 -- चम्पावत। जिले में हाल ही में निर्वाचित हुए उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह शासन के निर्देशों के क्रम में तीन अगस्त को आयोजित किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के तहत ग्राम पंचायत के उप-प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में उन्होंने जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास खंड मुख्यालयों पर नियमानुसार शपथ ग्रहण की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उप-प्रधानों के पदों को निर्विरोध तथा निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से भरा गया है। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज नियमावली 1994 (उत्तराखंड में अनुकूलित एवं रूपांतरित) के तहत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: नवनिर्वा...