कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । नगर पंचायत कोडरमा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नगर से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, शहर के समग्र विकास को गति देने तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का सुझाव दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों एवं दायित्वों को समझते हुए नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें, ताकि आम लोगों को इसका लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.