दुमका, मार्च 20 -- दुमका। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में नगर परिषद दुमका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया एवं सभी 21 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उपायुक्त द्वारा विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सभी जनप्रतिनिधि समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने इस अवसर पर अपने दायित्वों का निर्वह...