देवघर, मार्च 13 -- मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 23 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 14 मार्च को 11 बजे से किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र पूर्व में दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार यह शपथ ग्रहण समारोह 14 मार्च को सुबह 11 बजे शहर के किसान भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा अध्यक्ष दरक्शां परवीन समेत सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षद ऋषभ भारद्वाज, शाहिद उर्फ चुन्ने, राशिद खान, रूही परवीन का नाम चल रहा है। अब देखना है कि उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कौन करते हैं। उपाध्यक्ष पद पर जीत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.