कौशाम्बी, जून 6 -- विकास खंड कड़ा के ताज मल्लाहन गांव के मजरा भागू का पुरवा में शनिवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के मुख्य महंत बिहारी बाबा एवं विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद राम नाम संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आरती उतारकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर के सामने विशाल...