सिमडेगा, जनवरी 11 -- बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित चटकटोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को शुरु हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर परिक्रमा करते हुए जलडेगा रोड स्थित चुटिया नाला पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। जहां विधिपूर्वक कलश की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान में पूजा अर्चना पुरोहित पंडित जगरनाथ पांडा, प्रदीप पंडा, प्रमोद पांडा, रंजीत पांडा एवं अवधेश पाढ़ी के द्वारा किया गया। मौके पर यजमान की भूमिका राजकुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रमिला देवी ने निभाई। मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।...