नवनिर्मित स्थायी परिसर से संचालित होगा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय
बलरामपुर, जुलाई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। विश्वविद्यालय का समस्त कार्यालयी कार्य अब उसके नवनिर्मित स्थायी परिसर स्थित प्रशासनिक भवन से संचालित होगा। इस अवसर पर माँ पाटेश्वरी धाम के पूज्य पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नए प्रशासनिक भवन से कार्यालय संचालन का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विश्वविद्यालय परिवार ने नए भवन में कार्यारंभ को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि स्थायी प्रशासनिक भवन से संचालन शुरू होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.