नवनिर्मित सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट का फीता काटकर किया उद्घाटन
अमरोहा, जून 24 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने अमरोहा चेयरपर्सन शशि जैन जैन की उपस्थिति में स्पोर्ट्स स्टेडियम, माली खेड़ा में नव निर्मित नाइन लेयर सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि इस कोर्ट के जरिए युवा टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। अच्छे तरीके से वह अभ्यास कर सकेंगे। खेलने से शारीरिक विकास होता है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और खेलों से तनाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाओं की उपलब्धता जिले में खेल गतिविधियों के प्रति रुचि जगाती है। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी गिरीश कुमार, सहायक अभियंता आजम वारिस, अवर अभियंता मुकेश कुमार, अवर अभियंता हरीश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट का फीता काटकर किया उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.