नवनिर्मित सड़क पर जलजमाव, संवेदक पर मनमानी का आरोप
गोड्डा, जून 11 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के नरेनी गांव में हाल ही में नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए संवेदक की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
समस्या का विवरण ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग से पश्चिम टोला तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन निर्माण के बाद हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी जमा होने लगा। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था। साथ ही सड़क की लेवलिंग भी सही ढंग से नहीं की गई। सड़क के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.