रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में नवनिर्मित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुई। पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तों की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन आयोजन की शुरुआत 14 अप्रैल से हुई थी। हरदोई से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कई दिनों तक चले इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के बाद 20 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे से 11:00 बजे तक विशेष पूजन, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई।प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होते ही पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.