शामली, अप्रैल 24 -- चौसाना। गंगोह मार्ग स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को हवन-पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्तिमय वातावरण में आस्था का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बुधवार को मंदिर परिसर से चौसाना की गलियों एवं मुख्य बाजारों से होकर भव्य परिक्रमा निकाली गई थी। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके उपरांत विधि-विधान के साथ शिव परिवार एवं वेदमाता गायत्री की प्राण-प्रतिष्ठा कर मूर्तियों की स्थापना की गई।गुरुवार को हवन-पूजन मुख्य आचार्य पंडित तेजपाल शर्मा (धनवा) के सानिध्य में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करा...