नवनिर्मित लाइन-2 का रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
सिमडेगा, सितम्बर 5 -- बानो, प्रतिनिधि। हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के तहत कनारोवा और टाटी रेलवे स्टेशनों के बीच नवनिर्मित संयुक्त लाइन-2 का रेलवे सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण-पूर्व सर्किल सुमित सिंघल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों की टीम ने नवनिर्मित रेल लाइन की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण टीम ने कनारोवा-टाटी स्टेशनों के बीच रेलवे यार्ड, प्वाइंट, क्रॉसिंग, संकेत व्यवस्था, रेल पथ सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की। इस दौरान लाइन की स्थिति और सुरक्षा मानकों को भी परखा गया।बताया गया कि हटिया से आगे करीब 113 किलोमीटर रेलखंड पर दोहरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। अब टाटी रेलवे स्टेशन से परबाटोनिया स्टेशन के बीच लगभग 8 किलोमीटर रेलखंड में दोहरीकरण का कार्य शेष है, जिसे युद्ध स्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.