इटावा औरैया, जून 28 -- उदी। उदी मोड़ चौकी के बगल से नगला अजीत तक के नवनिर्मित रोड का सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर लोकार्पण किया।सदर विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की पुरानी मांग थी। इसके बनने से नगला अजीत व आसपास के गांवों के लोगों को उदी मोड़ व भिंड-इटावा मुख्य सड़क तक आने-जाने में सुविधा होगी। बरसात में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे इस रास्ते का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम में राहुल राजपूत, संग्राम सिंह भदौरिया, राम शंकर फौजी, आलोक भदौरिया, भोले व अजय गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 11.50 लाख रुपये से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...