रामपुर, अप्रैल 15 -- रामपुर। श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल के बीच धूमधाम से हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 20 अप्रैल तक विभिन्न वैदिक विधि-विधानों के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में हरदोई से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा बाबा लक्ष्मण दास समाधि स्थल से प्रारम्भ होकर सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग से होते हुए उत्सव पैलेस स्थित नवनिर्मित राम मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.