हाथरस, अप्रैल 26 -- सासनी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौली में रविवार को एक नवनिर्मित रामलीला मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।मैदान का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, भाजपा नेता चौधरी अर्जुन सिंह और राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच नवनिर्मित परिसर को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ विकास शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला मैदान जैसे स्थलों का होना आवश्यक है, क्योंकि ये हमारी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को जीवंत रखने का माध्यम बनते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.