चंदौली, अप्रैल 1 -- चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के परसियां सुदांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत की ओर नवनिर्मित यात्री विश्रामालय का उद्घाटन बुधवार को जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने स्थानीय लोगों के साथ फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। लम्बे समय से ब्रह्म बाबा मंदिर पर टीनशेड की स्थापना की मांग ग्रामीणों की ओर से की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला पंचायत के सदन में उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति कराकर यात्री विश्रामालय पर टीनशेड लगाने का काम किया गया है। इससे लोगों को धूप, बारिश एवं सर्द मौसम में राहत मिलेगी। वहीं मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर जय प्रकाश मौर्य, ...