नवनिर्मित मोहना बस अड्डा पर लटका ताला
फरीदाबाद, मई 31 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव मोहना में करीब एक वर्ष पहले तैयार हुआ आधुनिक बस अड्डा अब भी उद्घाटन और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बंद पड़ा है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस बस अड्डे पर आज भी ताला लटका हुआ है, जबकि यात्रियों और बस चालकों को खुले आसमान के नीचे ही सुविधाओं के अभाव में समय बिताना पड़ रहा है। बस अड्डा बनकर तैयार होने के बावजूद रोडवेज विभाग ने अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं किया है, जिसके चलते ग्रामीणों में निराशा है। गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करीब छह वर्ष पहले मोहना में बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने जनवरी 2023 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बस अड्डे के निर्माण के लिए 3 करोड़ 16 लाख रुपये की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.