किशनगंज, जून 16 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र में नवनिर्मित मत्स्य बाजार के हस्तांतरण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी, किशनगंज को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित मत्स्य बाजार के हस्तांतरण को लेकर नगर पंचायत ने जिला प्रशासन से मांगा मार्गदर्शनमत्स्य बाजार निर्माण पत्र के अनुसार नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या-09 स्थित गुदरी बाजार में नगर पंचायत की भूमि पर जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, किशनगंज के माध्यम से मत्स्य बाजार का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसके लाभुकों के चयन, दुकानों के किराये के निर्धारण तथा बाजार के अनु...