चंदौली, मई 4 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसहटां गांव स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे गाजे-बाजे के साथ मूर्ति को गांव में भ्रमण कराने के बाद मंदिर में स्थापित की गई। मूर्ति भ्रमण यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।गांव में दो दिन पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विधि विधान के साथ हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद हजारों लोगों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य राजेश्वर द्विवेदी ने बताया कि हिंदू धर्म में प्राण प्रतिष्ठा एक अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। जिसमें मूर्ति में देवता का आह्वान कर उसे दिव्य स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.