औरैया, मई 4 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल परिसर में नवनिर्मित श्री आनंदेश्वर धाम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शिव परिवार, देवी महाकाली और हनुमान जी की प्रतिमाओं की गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं की खास भागीदारी रही, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा के बाद विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में तीन दिन पहले से तैयारियां चल रही थीं। यह भी पढ़ें- शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा पर सैकड़ों महिलाओं की भव्य कलश यात्रा मुख्य अनुष्ठान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.