बलिया, मई 9 -- बलिया। पुलिस अधीक्षक आवास पर संचालित गोपनीय कार्यालय में तैनात जवानों की सुविधा और सहूलियत के लिए भोजनालय और स्नानागार का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे आवासीय भवन का मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य हुआ है। इसका उद्घाटन शनिवार को वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने निरीक्षण कर जवानों को मौसम के अनुकूल पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...