जौनपुर, जून 30 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक रमेश सिंह ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। इस दौरान कहा कि लेखपालों की लंबित समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा और मुख्यमंत्री से वार्ता कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि लेखपाल सरकार और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में उनकी अहम भूमिका रहती है। यह भी पढ़ें- जनता की सेवा और पार्टी के प्रति समर्पण सर्वोपरि: विधायक लंबे समय से लेखपालों के पास बैठकर काम करने के लिए स्थायी भवन नहीं था। नए भवन के बनने से न केवल ल...