नवनिर्मित भवन का एसडीएम ने किया निरीक्षण
सासाराम, जून 9 -- सासाराम। अनुमंडल परिसर स्थित नवनिर्मित कोर्ट भवन का मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव कुमार कृष्ण देव व एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। परिसर में आने-जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण न हो, इस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए। बताया जाता है कि अनुमंडल परिसर में करोड़ों की लागत से कोर्ट भवन बनकर तैयार है। जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.