जौनपुर, जनवरी 16 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इसके लिए चौकी परिसर में बुधवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। रामायण के समापन पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने फीता काटकर पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ वीडियो काल पर बने रहे। उन्होंने कहा कि उक्त पुलिस चौकी स्थापित होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय एवं संवेदनशील व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी के संचालन से आसपास के गांवों में पुलिस की सक्रियता और निगरानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अखं...