धनबाद, मार्च 21 -- नवनिर्मित पीजी बिल्डिंग के रेनोवेशन की जरूरत क्यों पड़ गई। क्या निर्माण के दौरान किसी ने अस्पताल की जरूरतों का आकलन नहीं किया था। हैंडओवर लेते समय यह नहीं देखा गया। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के इन सवालों का किसी के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। सभी इससे टलते दिखे। मुख्य सचिव शुक्रवार को डीसी आदित्य रंजन के साथ औचक निरीक्षण करने धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे थे। मौके पर प्राचार्य डॉ आरके महतो, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सीएस सुमन, सुपर स्पेशियलिटी के नोडल डॉ रवि भूषण, डॉ अनिमेष आदि मौजूद थे। यह दौरा इतना अचानक हुआ कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। उनके आने के चंद मिनट पहले ही अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को सूचना मिल पाई।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इसे आधुनिकतम स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.