संभल, अप्रैल 25 -- मोहल्ला कागजी में नवनिर्मित नाले में अनियमितताओं को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले नगरपालिका द्वारा नाला और सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। नाला कई जगहों पर चौक (जाम) हो रहा है, जिससे गंदा पानी जमा होने लगा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हुआ और मार्च में पूरा हुआ, लेकिन ठेकेदार ने नाले की सफाई ठीक से नहीं कराई। प्रदर्शन करने वालों में अशोक शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, विपिन आहूजा, सारंग शर्मा, चनरजीत आहूजा, महेश अरोरा, सलीम, परवेज, बॉबी, अतुल दुबे, अनु दुबे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.