बुलंदशहर, मई 15 -- पुलिस अधीक्षक देहात अंतरिक्ष जैन ने शुक्रवार को नवनिर्मित नाई नगला पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एसपी देहात ने चौकी का निरीक्षण किया। इस मौके पर संतोष कुमार राघव एडवोकेट, विमल राघव प्रधान, सूर्य प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य ने एसपी देहात को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह, सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी शिवराज सिंह, रविंद्र मीणा,अतुल राघव,अरविंद राघव,फतह सिंह चौहान,विजेंद्र सिंह,रिंकू सिंह प्रधान,पप्पू राघव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...