ललितपुर, जनवरी 24 -- शनिवार को नवनिर्मित थाना मदनपुर के प्रशासनिक भवन का जनपद के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को बेहतर, त्वरित व पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। थाना मदनपुर का नवनिर्मित भवन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह थाना पुलिस कर्मियों के कार्य सरकार के वातावरण को बेहतर बनाएगा, जिससे जनता को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस-जनसहयोग को और अधिक मजबूत किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.