चतरा, अप्रैल 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में नवनिर्मित मां काली की मंदिर की दो दिवसीय पूजा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई। इस पूजा में सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह, आम्रपाली जीएम संजीव कुमार मगध जीएम चितरंजन कुमार, पीओ मो अकरम ,पूर्व जीएम अमरेश कुमार, चंद्रगुप्त सुशी कंपनी के जीएम आर एस यादव ,सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल थे। बताया गया कि नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पहले ही चुका था। पर उनके मंदिर को लाखों खर्च कर संवारा गया। आम्रपाली में सुख शांति और समृद्धि के लिए इस पूजन का शुभारंभ गुरुवार से ही आरंभ किया गया था। दो दिवसीय विधिवत पूजा अर्चना के दूसरे दिन जीएम संजीव कुमार, प्रेम विकास, रविन्द्र गुप्ता समेत अन्य ने सामुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.