नवनिर्मित एथलेटिक्स ट्रैक का हुआ उदघाटन
उरई, जून 18 -- जालौन। संवाददाता नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फुन्दी सिंह लौना राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर तथा बाराहीं देवी मेला ग्राउंड में नव निर्मित एथलेटिक्स ट्रैक का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने किया। छात्राओं के लिए डिग्री कॉलेज परिसर में तथा छात्रों के लिए बाराहीं देवी मेला ग्राउंड में अलग-अलग ट्रैक तैयार कराए गए हैं।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने कुछ समय पूर्व उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के समक्ष खेल मैदान और रनिंग ट्रैक की आवश्यकता का मुद्दा उठाया था। लोकार्पण समारोह के दौरान पुनीत मित्तल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की पहचान वहां के युवाओं की उपलब्धियों से होती है। यह भी पढ़ें- खेल---23 जून से बजेगा जनपदीय विद्यालयीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.