नवनिर्मित इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण, ग्रामीणों में खुशी
शाहजहांपुर, मई 11 -- तिलहर। विधानसभा क्षेत्र तिलहर के ग्राम कबरा हुसैनपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण विधायक सलोना कुशवाहा द्वारा किया गया। यह कार्य समाजसेवी शशांक पटेल के सहयोग से पूरा हुआ। लंबे समय से ग्रामीण कच्ची गलियों को पक्का कराने की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा होने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अब कीचड़ और धूल से राहत मिलेगी तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, भाजपा नेता संतोष मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, सभासद नरेश वर्मा समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- विधायक प्रसन्न चौधरी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.