नवनिर्मित आवास में विधायक हरीश ने किया गृह प्रवेश
बदायूं, जून 28 -- नगर के बदायूं रोड स्थित अपने नवनिर्मित आवास में शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना एवं गृह प्रवेश की समस्त धार्मिक रस्में संपन्न कराईं। पूजा के उपरांत विधायक ने कन्या भोज का आयोजन कर मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि माता रानी की कृपा और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं आशीर्वाद से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि यह नया आवास सदैव बिल्सी की जनसेवा, जनसुनवाई और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बना रहे। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित आवास में विधायक हरीश ने किया गृह प्रवेश यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय रामधुनी के साथ समापन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शिव भवन कॉलोनी में हुई साईं मंदिर की स्थापना
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.