जौनपुर, अप्रैल 15 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के भिवरहा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने संबोधित किया। कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। प्रदेश सरकार की ओर से गांव-गांव में बनाए गए आंगनवाड़ी केंद्र गांव के नौनिहालों के लिए वरदान साबित होंगे। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह राना के इस गांव में मूलभूत योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। गांव की सड़कें, तालाब, मंदिर, पंचायत भवन और विद्यालय गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव: लल्लू सिंह अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक ...