सिमडेगा, अप्रैल 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बरबेड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बरबेड़ा का अपना भवन नहीं था। जिस कारण गाँव के बच्चों को शुरूआती शिक्षा प्राप्त करने में काफ़ी कठिनाई होती थी। अब नया भवन मिलने से यहां आने वाले बच्चे को लाभ मिलेगा। मौके पर बिधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...