नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष ने एमएलसी का किया स्वागत
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष सह समाजसेवी शंकर कुशवाहा ने नवनिर्वाचित एमएलसी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर को उनके गांव जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत कठैली स्थित आवास पर पहुंचकर कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अनिल ठाकुर के बेहतर कार्य का परिणाम है कि उन्हें दायित्व सौंपा गया। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का भाव है। इस अवसर पर सुभाष ठाकुर, गौरव विश्वास, भोला कुशवाहा सहित अन्य सम्मानित साथीगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.